logo

Deoghar : मुख्यमंत्री ने बाबा वैद्यनाथ धाम में की पूजा, भोलेनाथ से मांगा राज्य की उन्नति का आशीर्वाद

a411.jpg

डेस्क: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को संताल परगना प्रमंडल के देवघर जिला के दौरे पर थे। देवघर पहुंचने पर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और खेल, पर्यटन, कला-संस्कृति और युवा कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी थे। जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

 

मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्या
मुख्यमंत्री ने देवघर स्थित सर्किट हाउस में जिले की जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित और यथोचित तरीके से उनकी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को सही समय में सही तरीके से धरातल पर उतारा जाये। लाभुकों को समस्या नहीं होनी चाहिए। 

 

बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना
देवघर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वप्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने यहां बाबा भोलेनाथ से राज्य की उन्नति, शांति और अमन-चैन तथा खुशहाली की मांग की। पंडा-पुरोहितों ने विधिवत तरीके से मुख्यमंत्री को पूजा कराई। मुख्यमंत्री के साथ-साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा की। 

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण
मुख्यमंत्री ने जिले के केकेएन स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम के अंतर्गत लाभुकों के बीच ऋण सह अनुदान का वितरण किया। बड़ी संख्या में लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।