logo

राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिले मुख्यमंत्री 

tanacmhemant2023-08-14_at_5_02_35_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के टाना भगत समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को टाना भगत समुदाय की समस्याओं के निराकरण के लिए यथोचित सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N