logo

मुख्यमंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव को दी श्रद्धांजलि 

hemantsoren12.jpg

द फॉलोअप, टीम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड हाई कोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

रांची के एक निजी अस्पताल में न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव ने गुरूवार की सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि वे कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिसे लेकर रांची के मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उच्च न्यायालय से शाम 4 बजे हरमू स्थित मुक्ति धाम ले जायेगा, जहां उनकी अंतिम संस्कार की जाएगी।