logo

जमशेदपुर : आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जमशेदुपर दौरा, MGM के नए भवन का करेंगे शिलान्यास

सुस1.jpg

जमशेदपुर:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) 7 नवंबर यानि आज  जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां MGM में अत्याधुनिक अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। एमजीएम में लगभग 400 करोड़ की लागत से 500 बेड वाला आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल (Hospital equipped with modern facilities) बनाया जाएगा। इसके अलावा जमशेदपुर में मुख्यमंत्री कई और योजनाओं की सौगात भी देंगे। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने दी है। 


आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क का होगा निर्माण
स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा। जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव और फ्लाईओवर का निर्माण होगा। लगभग 400 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसके अलावा नए आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क,वॉकिंग पथ, सरकारी +2 तक स्कूल,नए स्वास्थ्य केंद्र,नया डाकघर समेत अन्य दर्जनों नई योजनाओं को अगले वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें प्रस्तावित 500बेड वाला अस्पताल भवन भी शामिल है। सुवर्णरेखा नदी पर नया पुल भी बनाया जाएगा। इसके ऊपर से शहर का पहला फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर की कुल लंबाई 4.20 किलोमीटर होगी। इसमें 3.25 किलोमीटर सड़क फोरलेन और बाकी टू लेन बनेगी। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजया जाधव समेत कई अधिकारियों ने रविवार देर शाम गोपाल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। 


एमजीएम अस्पताल के नए भवन में होंगी ये सुविधाएं
अस्पताल की जानकारी देते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल जमशेदपुर के पुराने भवन का नियमानुसार सुनियोजित तरीके से हटाते हुए 500 शय्या वाले नए अस्पताल का निर्माण कराए जाने हेतु 396 करोड़ 19 लाख 58 हजार 9 सौ रुपए की लागत का प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद के द्वारा प्रदान किया गया है। सभी विभागों के साथ सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फ्लोरोस्कॉपी, मैमोग्राफी, सेमिनार हॉल, क्लास के लिए हॉल आदि.

किस विभाग में कितने बेड

मेडिसिन वार्ड 70 बेड, शिशु वार्ड 40 बेड, श्वसन रोग वार्ड 20 बेड,चर्मरोग वार्ड 20 बेड,मानिसक रोग 20 बेड,सर्जरी विभाग 60 बेड,आर्थो विभाग 30 बेड,नेत्र रोग विभाग 20 बेड,ईएनटी विभाग 20 बेड,बर्न वार्ड 33 बेड,केबिन सात बेड,गायनिक वार्ड 60 बेड,इमरजेंसी वार्ड 117 बेड,आइसीयू 246 बेड,ऑपरेशन थियेटर 15

जमशेदपुर में करीब चार घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री

सुबह 11 बजे- कांके रोड स्थित आवास से स्टेट हैंगर रांची के लिए रवाना।
सुबह 11.30 बजे- हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12.10 बजे- हेलीकॉप्टर सोनारी एयरपोर्ट।
दोपहर 12.20 बजे- सोनारी एयरपोर्ट से गोपाल मैदान।
दोपहर 2.30 बजे- सीएम गोपाल मैदान से सर्किट हाउस के लिए रवाना।
दोपहर 3.35 बजे- सर्किट हाउस से सोनारी एयरपोर्ट।
शाम 4.00 बजे- सोनारी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान
शाम 4.30 बजे- स्टेट हैंगर रांची पहुंचेंगे। जहां से अपने आवास जाएंगे।