logo

पुलिसकर्मियों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ हैशटेग ChildMarriageFreeJharkhand

a331.jpeg

रांची:

देशभर में नाबालिग बच्चों की शादी की रोकथाम के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया। सोमवार को रांची के गोंदा थाना में भी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवि ठाकुर की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। सत्यार्थी फाउंडेशन और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (रांची) द्वरा आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने शपथ ली कि वे अपने क्षेत्र में बाल विवाह को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। इसके लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर की भी मदद लेंगे। 


 

बाल विवाह मुक्त अभियान चलाया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इसमें पुलिसकर्मी, मीडिया और एनजीओ के लोग शामिल हुए। बैद्यनाथ कुमार चंदन कुमार संगीता कुमारी अंशु कुमारी अभिषेक कुमार पवन कुमार दीपक कुमार ठाकुर प्रकाश कुमार एवं गोंदा थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

 

झारखंड में पांच साल में 34 केस दर्ज हुए
बता दें कि झारखंड में पिछले 5 साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं। इनमें 17 मामलों का निष्पादन किया गया वहीं 13 मामले अभी भी लंबित हैं। उक्त केस में 70 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गढ़वा जिले में सर्वाधिक 9 मामले सामने आए हैं।