logo

ईंट भट्ठे में बच्चों से लिया जा रहा था काम, 3 नाबालिग जख्मी 

गलूू.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामूः
पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां ईंट भट्ठा में काम करने वाले तीन बच्चों पर ईंट का ढेर गिर गया है। घायल नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला श्रम पदाधिकारी एतवारी महतो और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लीतीनों बच्चे बेड़मा बभंडी इलाके के रहने वाले हैं। 


कैसे हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिरक रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के इलाके में ईंट भट्टा का संचालन हो रहा था। जहां बच्चों से काम करवाया जा रहा था।  बुधवार की रात बच्चों से ही ट्रैक्टर पर ईंट को लोड करवाया जा रहा था। इसी क्रम में दुर्घटना हो गई। ईंट नाबालिगों पर गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने रामगढ़ थाना को सूचित किया है ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। डीसीपीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ईंट लोड करने के क्रम में तीन बच्चे जख्मी हुए हैं।