logo

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत का दावा, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आंकड़े भी गिना दिए

a904.jpg

रांची:

झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए गुरुवार (18 जून) को वोटिंग होगी। महागठबंधन ने अपने दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। गौरतलब है कि महागठबंधन की ओर से झामुमो के उम्मीदवार पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम हैं तो वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को प्रत्याशी बनाया है। आज, इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद हेमंत कैबिनेट में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आंकड़े गिनाकर दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि आज मॉक पोल में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 28+1 तो वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 25+1 वोट फोन से मिले हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू तबीयत खराब होने की वजह से मॉक पोल में शामिल नहीं हो सके।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने क्या दावा किया!
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह भी दावा किया है कि कल वोटिंग में प्रणव झा को 27+9 वोट मिलेंगे। गौरतलब है कि 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा में झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, भाजपा के 21, आरजेडी के 4, वामदल के 2, लोजपा (रामविलास) के 1, जेडीयू के 1, आजसू पार्टी के 1 और जेएलकेएम के 1 विधायक हैं। गठबंधन के नजरिए से आंकड़ा देखेंगे तो महागठबंधन के पास 56 तो वहीं एनडीए के पास 24 विधायक हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसी बीच दावा किया है कि उनके पास 56 नहीं, अपितु 61 विधायकों का समर्थन है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि ये कौन से 5 विधायक हैं, जिनकी अंतर्रात्मा गठबंधन के पक्ष में जाग सकती है।

 

राज्यसभा की 2 खाली सीटों पर 3 प्रत्याशी
गौरतलब है कि राज्यसभा की खाली 2 सीटों के लिए झारखंड में 3 उम्मीदवार हैं। एनडीए ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन देने का ऐलान किया है। एनडीए का भी दावा है कि उनका समर्थित प्रत्याशी जीतेगा। होटल पॉलिटिक्स भी जारी है। एनडीए के सभी विधायकों को पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू में रखा गया है तो वहीं होटल बीएनआर में सत्ताधारी दल के विधायकों का प्रवास हो रहा है। 


 

Tags - Jharkhand Rajya Sabha ElectionJharkhandRadha Krishna KishorePolitical News