logo

पाकुड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत, DC ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

sARYBW.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में बुधवार, 24 सितंबर की देर शाम उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद, जिलेभर में इस अभियान के तहत स्वच्छता के कार्य शुरू किए गए।
आज, इस अभियान के अंतर्गत सभी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई कार्य कार्यालयों, उनके परिसरों, चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों में किया गया और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा, "स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बनाए और कम से कम एक दिन, एक घंटा समाज और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए समर्पित करे। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक जन-आंदोलन है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।"


 

Tags - latest pakur news Pakur News Updates latest Pakur news pakur News updates latest pakur News Pakur Updates pakur Updates pakur news updates latest pakur News updates pakur News in Hindi