logo

सीएम चंपाई ने कांटाटोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, बोले- हर हफ्ते लूंगा प्रोग्रेस रिपोर्ट

kota1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज कांटाटोली फ्लाईओवर का निरिक्षण करने पहुंचे और वहां उन्होंने जायजा लिया। वह देखना चाह रहे थे कि कार्य कहां तक पूरा हुआ हैं, और फ्लाईओवर कब तक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद उन्होंने सिरमटोली फ्लाईओवर की ओर रुख किया। बता दें, कांटाटोली फ्लाईओवर का जायजा लेने के बाद CM ने सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे।  


अधिकारियों से बातचीत की 
सीएम ने मीडिया कर्मियों के बात कर लोगों को आश्वासन दिया की जुलाई 2024 तक सिरमटोली फ्लाईओवर बनकर रेडी हो जाएगा। हालांकि इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की कांटाटोली फ्लाईओवर का कार्य थोड़ी धमी गति से हो रही है। CM ने फ्लाईओवर का निर्माण करवा रही कंपनी के अधिकारियों से भी बातचीत की है।


दो साल पहले शुरू हुआ था कार्य 
फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी LNT के अधिकारियों से फ्लाइओवर से सम्बंधित जानकारी ली और साथ ही समय पर इसे पूरा करने को भी कहा। बता दें कि सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल में शुरू किया गया था। दो साल पहले शुरू हुई परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसके बन जाने से कांटाटोली की ओर से डोरंडा मेकन जानेवाले लोगों को सहुलियत हो जायेगी। साथ ही रांची रेलवे स्टेशन के डोरंडा साइड वाले गेट से भी इसे कनेक्ट किया जा रहा है।