logo

CM चंपाई, कल्पना और सुप्रियो आज जायेंगे मुंबई, यह है वजह 

कतगग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य आज मुंबई जायेंगे। मुंबई में राहुल गांधी की यात्रा के समापन समारोह में तीनों शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की जायेगी। जिसके बाद सभी सोमवार को रांची लौट आएंगे। रांची वापसी के बाद बैठकों का दौर चलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद झारखंड में सीटों व प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।

लोकसभा चुनाव शुरू होने में करीब एक महीना बचा है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। अब आज सुबह राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। इस रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल होंगे। 

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।