logo

मुख्यमंत्री चंपाई आज गिरिडीह में, 3 जिलों के लाभुकों को देंगे अबुआ आवास की स्वीकृति पत्र

ोमपो6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज गिरिडीह पहुंचेंगे। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 35 हजार लोगों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम यहां गिरिडीह के 7165, धनबाद के 5931 और बोकारो के 5550 लाभुकों को स्वीकृति पत्र के साथ साथ प्रथम किस्त के रूप में 30 - 30 हजार रुपया का भुगतान करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास होगा। वहीं 3.33 करोड़ की लागत की 06 योजना का उदघाटन किया जाएगा। जबकि 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ परिसंपतियों का भी वितरण होगा। 


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई है। गिरिडीह जिले में अबुआ आवास योजना के लिए अगले 05 वर्ष में निर्धारित लक्ष्य 178602 रखा गया है। बताया कि आज के कार्यक्रम में 50 वर्ष की महिला और एससी - एसटी वर्ग के 50 वर्ष के पुरुष की पेंशन योजना का शिविर भी जिले में लगेगा, जिसका आरम्भ आज से किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। सभी मार्ग पर पुलिस के अधिकारी के साथ जवान मौजूद रहेंगे। दंडाधिकारी की भी तैनाती की गई है। एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

हेमंत सोरेन का कार्यक्रम टल गया था
मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई का यह पहला गिरिडीह दौरा होगा। इससे पहले वह आखिरी बार बीते वर्ष जुलाई महीने में डुमरी प्रखंड के छछंदो में आयोजित संपत्ति वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर बाद चंपई के यहां पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्य में अबुआ आवास योजना की शुरुआत पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह जिले से ही करने वाले थे। पहले 31 जनवरी और फिर एक फरवरी को हेमंत सोरेन का गिरिडीह दौरा प्रस्तावित किया गया, लेकिन इस बीच उनके इस्तीफे के बाद कार्यक्रम टल गया। तब हेमंत सोरेन के दौरे को लेकर गिरिडीह में सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। झंडा मैदान में पंडाल भी बना लिया गया था, लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम के टलने के बाद सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy