logo

सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद सुनील महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता को दी श्रद्धांजलि

hemant_5.jpg

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो तथा उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य ने भी पुष्प अर्पित किया।