logo

नई दिल्ली में शाषी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत, पीएम ने की अध्यक्षता

a4213.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में शाषी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने बैठक की अध्यक्षता की। गौरतलब है कि सीएम हेमंत बीते बुधवार को ही रांची से दिल्ली के रवाना हो गए थे। गौरतलब है कि गुरुवार (11 जून) को नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग की बैठक आयोजित की गई। पीएम मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की।  दिल्ली के राष्ट्रपति भवन स्थित सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक का विषय, "2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास" रखा गया है। 

इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों-प्रतिनिधियों समेत राज्यपाल भी अपने विचार रकेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा होगी। 

प्रत्येक भारतीय का विकास और कल्याण है लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 11वीं बैठक का विषय 'टीम इंडिया' की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है। इसका लक्ष्य हर भारतीय के कल्याण और विकास पर केंद्रित है। इसमें आयु, क्षेत्र, लिंग या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का कोई भेद नहीं होगा। गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस दृष्टिकोण को साकार करने पर विचार होगा। इसे देश के प्रत्येक नागरिक के लिए ठोस परिणामों में बदलने पर भी चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा ले रहे हैं।

Tags - Jharkhand NewsHemant SorenGoverning Council MeetingNITI AayogPM Modi