logo

उत्तराखंड से लौटे श्रमिकों से सीएम हेमंत ने की मुलाकात, कही ये बात

hemant_soren_majdoor.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-डंडालगांव टनल से रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों व उनके परिजनों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने मजदूरों को करीब एक करोड़ 11 लाख की योजनाओं का लाभ दिए जाने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को श्रमिकों व उनके परिजनों को राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि श्रमिकों को अबुआ आवास योजना,पेंशन योजना,आयुष्मान कार्ड योजना,पेंशन योजना, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,मनरेगा जॉब कार्ड,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,ग्राम गाड़ी योजना से जोड़ा जाए। मैं खुद रोजगार और आपके दी जाने वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग करूंगा। बता दें कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लौटने वक्त मजदूरों को सीएम आवास लाया गया। 

सकुशल घर लौटने पर जताई खुशी

हेमंत सोरेन ने कहा कि उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे आप सभी श्रमिक सकुशल अपने राज्य एवं घर आ वापस आ गए हैं, यह आपके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे राज्यवासियों के लिए खुशी की बात है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

झारखंड सरकार की टीम उत्तराखंड में रही मौजूद

जानकारी हो कि 12 नवंबर के बाद उत्तराखंड के निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे में 41 श्रमिक 16 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें विभिन्न रेस्क्यू टीमों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों की एक टीम भी उत्तराखंड में मौजूद थी और वहां मौजूद श्रमिकों के परिवारजनों तथा फंसे हुए श्रमिकों की हरसंभव मदद कर रही थी।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N