logo

बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती पर सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने भी बलिदान को किया याद

a702.jpeg

रांची:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर धरती आबाद बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रगद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 15 नवंबर 1875 को ही झारखंड के मौजूदा खूंटी जिला के उलिहातू गांव में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। 9 जून 1900 को निधन के बाद भगवान बिरसा मुंडा की अंत्येष्टि मौजूदा कोकर स्थित डिस्टलेररी पुल के पास की गई थी। मुख्यमंत्री ने धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात सोशल मीडिया ट्विटर (एक्स) पर लिखा कि धरती आबाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। रांची में भगवान बिरसा मुंडा की समाधित स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मना रहा है। 

सीपी राधाकृष्णन ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी
गौरतलब है कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन  ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर (एक्स ) पर लिखा कि समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की भी बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं राज्य के सभी नागरिकों के खुशहाल जीवन और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं। बता दें कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। बता दें कि 15 नवंबर 1895 को खूंटी के उलिहातू में जन्मे बिरसा मुंडा ने 1890 से लेकर 9 जून वर्ष 1900 में निधन होने तक अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ संघर्ष किया था।

भगवान बिरसा मुंडा ने केवल स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि एक सामाजिक और धार्मिक सुधारक नेता के रूप में भी उनकी अपूर्व ख्याति थी। बिरसा मुंडा, पूरे देश के आदिवासियों के नायक हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा स्मृति पार्क पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
इस बीच पीएम मोदी ने भी रांची के जेल मोड़ स्थित बिरसा स्मृति पार्क सह संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद थे।