logo

विपक्ष में व्यापारियों की जमात, खनिजों से अमीरों का पेट भरा; गरीब रह गए झारखंड के लोग- हेमंत सोरेन

gumla6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुमला गये हैं। इस दौरान वह लोगों को संबोधित करते हुए कई बार केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से व्यापारियों का पेट भरता है लेकिन गरीबों को कुछ नहीं मिलता। हमें केंद्र से अपना अधिकार छीनना होगा। केंद्र के पास हमारा 1.36 लाख करोड़ बकाया है। बकाया पैसा मिलता तो पिछड़ेपन का कलंक खत्म होता। राजनीतिक लड़ाई के जरिए हमें अपना हक लेना होगा। पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी उससे इतर बदली हुई लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हमें बौद्धिक लड़ाई लड़नी होगी। 


महंगाई के लिए केंद्र जिम्मेदार
देश में महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सब्जियों से लेकर पेट्रोल तक सब महंगा हो गया। सरकार ने देश को महंगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी और भूखमरी के सिवा क्या दिया। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल तेज सब महंगा है। केंद्र सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई कि कृषि और कृषक खत्म हो जाएंगे। किसानों के लिए ये लोग केंद्र तीन काला कानून लेकर आई थी। जिसके विरोध में हमारे किसान भाईयों ने पूरा दिल्ली जाम कर दिया। तब जाकर इन लोगों ने तीन काला कृषि कानून वापस लिया गया।। नहीं तो आज कितने ही किसान मर जाता। 


खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता और नौकरी देंगे
80 उत्कृष्ट विद्यालय खोले। गुमला में भी करीब 5 स्कूल खोले हैं। उच्च सिक्षा प्राप्त शिक्षक की भर्ती होगी। बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करेंगे तो अधिकार के प्रति सजग होंगे। गुमला खेल के क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहा है। बच्चियां आधा पेट खाकर जुनून से खेलती है। हम उनके लिए कार्ययोजना लाए हैं। गुमला, लोहरदगा, लातेहार, सिमडेगा और खूंटी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बना है। खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता और नौकरी देंगे।