logo

CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य 

cm_chhath.jpeg

रांची 
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सीएम हेमंत ने इस दौरान राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों को लोक आस्था के महापर्व की बधाई और शुभकानाएं दीं। बता दें कि सीएम पत्नी के साथ आज छठ के तीसरे दिन रांची के हटनिया तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे थे। वहीं एक ट्वीट कर उन्होंने झारखंडवासियों को संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान भास्कर और छठी मइया सभी की मनोकामना पूर्ण करें।

सुरक्षा के लिए इस तरह की गयी तैयारी 
झारखंड में छठ महापर्व को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। वहीं, रांची में NDRF टीम की तैनाती के साथ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए 2000 पुलिस बल की तैनाती की गयी है। ये पुलिस बल राजधानी के छठ घाट औऱ दूसरे संवेदनशील स्थानों पर तैनात किये गये हैं। वहीं शहर के छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसमें सुंदर प्रकाश व्यवस्था की गयी  है और आवागमन को सुगम बनाने के लिए कई रास्तों की मरम्मत व सफाई की गयी है। 

इन स्थानों पर तैनात हैं पुलिस बल 

रांची के जिन स्थानों और छठ घाट पर पुलिस बल की विशेष तैनानी की गयी है वे हैं, जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, धुर्वा, डोरंडा, तुपुदाना, पुंदाग, गोंदा, खेलगांव, मेसरा, बरियातू, सदर, चुटिया, लालपुर, कोतवाली, सुखदेवनगर, पंडरा, नामकुम, रातू, कांके और ओरमांझी थाना क्षेत्र के छठ घाट और तालाब। NDRF टीम को चडरी तालाब, हटनिया औऱ बटन तालाब, बड़ा तालाब के अलावे कांके और धुर्वा डैम में तैयार रहने का आदेश दिया गया है।