logo

रावण तक नहीं पहुंचा तीर, मिसफायर हुआ सीएम हेमंत का धनुषनुमा रिवॉल्वर

ीोनोल.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
हर साल की तरह इस साल भी रांची में रावण दहन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले मोरहाबादी मैदान में विशाल रावण का दहन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अरगोड़ा मैदान पहुंचे। वहां समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हेमंत सोरेन को रिवाल्वर आकर के धनुष से रावण पर फायर करने को कहा गया, लेकिन वह मिसफायर हो गया। मुख्यमंत्री ने रिवॉल्वर आकार के धनुष से रावण को मारने की कोशिश की लेकिन वह निशाने पर नहीं लगा। एक नहीं दो बार प्रयास के बाद भी सटीक जगह पर निशाना नहीं लगा। अंत में 60 फीट रावण को पारंपरिक रूप से बारुद भरी रस्सी से ही दहन किया गया।  रावण को जलता देखकर यहां पहुंचे हजारों लोग रोमांचित थे। 


कुछ लोग घायल भी हुए
सांसद संजय सेठ कुंभकर्ण को जलाने में सफल हुए वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में मेघनाद का दहन हुआ। लंका को जलाने में पूर्व मेयर आशा लकड़ा, अजय नाथ शाहदेव, विनोद पांडे, संजीव विजयवर्गीय, अरुण झा जैसे लोग सफल हुए। अरगोड़ा मैदान में लोग पहुंचे हुए थे। आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहा। जिसका जमकर लोगों ने आनंद उठाया। जानकारी के मुताबिक पटाखे की लौ से कुछ लोग घायल भी हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल इलाज के लिए कार्यकर्ताओं के साथ भेजा गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N