logo

पलामू में सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं को दी मंईयां सम्मान योजना की राशि

cm222.jpg

पलामू 

पलामू में सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि अमर वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की वीर भूमि पलामू प्रमंडल की लाखों बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत सम्मान राशि प्रदान करने का परम सौभाग्य मिला। सभी बहनों को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनायें और जोहार। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार (22 अगस्त) को पलामू दौरे पर हैं। पलामू में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम आयोजित है। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। 


चियांकी हवाई अड्डे से लेकर सर्किट हाउस तक चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग की गयी है। ताकि सीएम के आगमन के समय किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो। विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सीएम आज पलामू प्रमंडल के 5 लाख 48 हजार लाभुकों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजेंगे। 


 

Tags - Hemant sorenMaiya Samman Yojana Jharkhand News