logo

दिल्ली : नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, कहा- जोहार

a1117.jpg

डेस्क: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दिल्ली में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की। रविवार को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरे झारखंड-वासियों की तरफ से शुभकामना दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राज्य की नई पर्यटन नीति लांच करने के सिलसिले में दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की फोटो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। 

 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से कहा जोहार
देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि देश की राष्ट्रपति निर्वाचित आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से दिल्ली में भेंट हुई। आदरणीय द्रौपदी जी को समस्त झारखण्ड-वासियों की ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। 

झामुमो ने एनडीए प्रत्याशी का समर्थन किया
गौरतलब है कि 21 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित किए गये। चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को बड़े अंतर से पराजित किया। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को बतौर राष्ट्रपति पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी।

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू एनडीए की उम्मीदवार थीं वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड (Jharkhand Mukti Morcha) में कांग्रेस के साथ यूपीए गठबंधन का हिस्सा है लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया।