logo

Dumka : दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो के 43वें स्थापना दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा

dumka22.jpg

दुमका: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दुमका पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 43वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा। समारोह में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, नलिन सोरेन तथा सीता सोरेन सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। 

स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने लिया जायजा
गौरतलब है कि स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन यहां जमे हैं। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन भी 1 फरवरी को ही देर रात दुमका पहुंच जाएंगे। मंगलवार को स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश भी दिया। गौरतलब है कि हर साल 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झारखंड दिवस मनाया जाता है। 

दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत
इधर दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री का अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया। इस दौरान जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।