logo

Ranchi : हैदराबाद से इलाज कराकर लौटीं रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे साथ

aaa1.jpg

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन को लेकर हैदराबाद से रांची लौट आए। रविवार की शाम मुख्मयंत्री चार्टर प्लेन से रांची पहुंचे। यहां कारकेड और एंबुलेंस तैयार खड़ी थी। एयरपोर्ट से रूपी सोरेन को सीधे घर ले जाया गया। गौरतलब है कि रूपी सोरेन हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी हॉस्पिटल में इलाजरत थीं। रूपी सोरेन इलाज के बाद तकरीबन 17 दिनों बाद झारखंड लौटी हैं। उनका स्वास्थ्य अब ठीक है।

हैदराबाद के इस अस्पताल में चला इलाज
गौरतलब है कि रूपी सोरेन राजधानी रांची के हिल्स व्यू हॉस्पिटल में भर्ती थीं। स्थिति बिगड़ने पर उनको हैदराबाद ले जाया गया था। यहां प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नागेश्वर रेड्डी ने उनका इलाज किया। रूपी सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी गई थीं। रूपी सोरेन को विशेष विमान से हैदराबाद ले जाया गया था। रूपी सोरेन पैंक्रियाज की बीमारी से ग्रसित थीं। कहा जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। 

20 मई तक सीएम को देना है आयोग का जवाब
बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खनन पट्टा लीज मामले में 10 मई तक केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस जा जवाब देना था लेकिन उन्होंने मां रूपी सोरेन की बीमारी का हवाला देकर 30 दिनों का अतिरिक्त मांगा था लेकिन आयोग ने 10 दिन का ही वक्त दिया। इस दौरान सीएम कई बार हैदराबाद आते-जाते रहे। उनको 20 मई तक जवाब देना है।