logo

CM हेमंत सोरेन ने कहा, बख्शे नहीं जायेंगे शहीद जवान रामदेव महतो के हत्यारे

CMM1.jpg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड पुलिस के जवान रामदेव महतो के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी। सीएम ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ये बात कही है। सीएम हेमंत ने एक ट्वीट में लिखा है, परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में सहन करने की शक्ति दे। घटना में शामिल कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को गिरफ्तार सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। बता दें कि झारखंड पुलिस के जवान रामदेव महतो की हत्या अपराधियों ने शुक्रवार को जमशेदपुर में दिनदहाड़े कर दी थी।  

 

मां की हालत गंभीर 

गौरतलब है कि जमशेदपुर के मानगो में बीते शुक्रवार को पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी थी। पुलिस के दल में टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो भी शामिल थे। अपराधियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर की। बताते हैं कि रामदेव महतो को दो गोलियां लगीं। फिर भी वे अपराधियों के सामने डंटे रहे। अंत में उन्होंने दम तोड़ दिया। महतो मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव के रहने वाले थे। महतो के निधन की खबर सुनने के बाद से उनकी माता देवकी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, उनके गांव तरतरा में शोक का माहौल है।