द फॉलोअप डेस्क
अफ़्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो ज़िलों के कई मज़दूरों के फंसे होने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन प्रवासी मज़दूरों की सुरक्षित वापसी और मदद के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया है। हेमंत सोरेन ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए संबंधित ज़िला उपायुक्तों को तुरंत संज्ञान लेने का निर्देश दे दिया है।.jpg)
अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, "उक्त मामले की जांच एवं श्रम विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्रवासी भाइयों की मदद हेतु कार्रवाई कर सूचित करें।" सीएम सोरेन ने हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो ज़िलों के उपायुक्तों को सीधे टैग किया है, ताकि इस संवेदनशील मुद्दे पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
.@BokaroDc, @DC_Hazaribag @GiridihDc उक्त मामले की जांच एवं श्रम विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्रवासी भाइयों की मदद हेतु कार्रवाई कर सूचित करें।@IndiainTunisia कृपया मदद करें।@SPYadavGodda@migrantcell_JH https://t.co/3pqgLY5q4I
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 31, 2025
आपको बता दें कि झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के कुल 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस वजह से मजदूरों के साथ खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द साझा करते हुए कहा है कि हम यहां बहुत बुरी हालत में हैं। कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री ने इस मामले पर हस्तछेप किया है।