logo

सीएम हेमंत सोरेन को अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में किया गया आमंत्रित 

sarna.jpeg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह आयोजन 26-27 नवंबर को होगा। खबर है कि महासम्मेलन में देश-विदेश से हज़ारों सरना धर्मावलम्बी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष बबली सोरेन, देश परगना   बैजू मुर्मू, जयराम हांसदा, बबलू हेंब्रम, दासमाथ हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, सीता मुर्मू और सविता टुडू के नाम हैं।