logo

CM हेमंत सोरेन कल करेंगे खादी-सरस महोत्सव का उद्घाटन, इस बार क्या होगा खास  

KHADI11.jpeg

रांची

CM हेमंत सोरेन कल यानी 7 जनवरी को 6 दिन चलने वाले खादी-सरस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी झारखंड बोर्ड के सीईओ राखाल चन्द्र बेसरा ने दी। बेसरा ने बताया कि इस बार महोत्सव कई मायनों में पहले से अलग होगा। इसकी शुरुआत नृत्य नाटिका गांधी यात्रा की प्रस्तुति से होगी। इसे कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कहा कि महोत्सव में एसबीआई, जेएसएलपीएस, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग, झारक्राफ्ट, झारखंड हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प निदेशालय एवं अन्य सरकारी स्टॉल देखने को मिलेंगे। कहा कि मौके पर लोगों का हेल्थ चेकअप होगा और लोगों को हेमंत सरकार की विकास योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। 

300 स्टॉल लेगेंगे 

बेसरा ने बताया महोत्सव में लगभग 120 स्टॉल सरस की ओर से लगाए जाएंगे। कहा कि खादी एवं सरस महोत्सव में 8 सेक्शन के कुल 300 स्टॉल होंगे। इसमें खादी और सरस से जुड़े स्टॉल भी शामिल हैं। इस बार झारखंड के प्रमुख फ़ैब्रिक्स के नाम पर सेक्शन होंगे, वो नाम है। यथा मायसाड़ी, कुखना, वीरू, बेतरा, करया, संथाली, पड़ीया,पिंदना आदि। कहा कि खादी की असल पहचान महात्मा गांधी से है। इसलिए इस बार भी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव महात्मा गांधी को समर्पित होगा। गांधी के जीवन की पहलुओं को समेटे हुए गांधी संग्रहालय बनाया गया है। संग्रहालय महात्मा गांधी के विचार और उनका खादी के प्रति लगाव को दिखाएगा।


बिरसा मुंडा को समर्पित होगा मुख्य मंच 

बेसरा ने कहा कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें पारंपरिक लोक नृत्य, गायन एवं वादन, हिंदी गायन, नृत्य नाटिका, आधुनिक फोक गायन एवं बैंड शामिल होंगे। सभी मुख्य स्टेज पर होंगे जिसका नाम झारखंड के वीर पुत्र बिरसा मुंडा के नाम रखा गया है।