logo

CM हेमंत का पलामू दौरा 31 अक्टूबर को, 5000 युवा को मिलेगा नियुक्ति पत्र; जानें औऱ क्या होगा खास 

cm7.jpeg

रांची 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को पलामू जायेंगे। इस मौके पर वे 5000 युवाओं को विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सीएम के दौरे को लेकर कई उप समितियां बनायी गयी हैं। पलामू जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। सीएम की सुरक्षा के लिए 3000 जवान तैनात किये जाने की सूचना है। सुरक्षा के मजबूत इंतेजाम के लिए रांची से एक्सपर्ट की एक टीम को पलामू रवाना कर दिया गया है। इसमें बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवॉयड आदि शामिल हैं। वहीं, आज पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने पुलिस लाइन में सीएम की सुरक्षा प्लानिंग की समीक्षा की है। 

सीएम हवाई और सड़क मार्ग से पहुंचेंगे पलामू 
मिली खबर के मुताबिक सीएम हेमंत 31 अक्टूबर को हवाई मार्ग से दुमका से चियांकी आयेंगे। यहां से वे एक बजे दोपहर को सड़क मार्ग से पलामू पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में वे लगभग दो घंटे के कार्यक्रम में रुकेंगे। इस बीच वे युवा वर्ग को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो राजधानी लौट आयेंगे। इस लिहाज से सड़क मार्ग पर भी सीएम की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। अभी से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है औऱ जगह-जगह बैरियर लगाये गये हैं।

सीएम के साथ ये मंत्री होंगे कार्यक्रम शामिल 

पलामू प्रशासन इस बात को लेकर भी चिंतित है कि सीएम हेमंत के दौरे से आम शहरियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मिली खबर के मुताबिक सीएम हेमंत के कार्यक्रम में उनके साथ मंत्री आलमगीर आलम, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, जोबा मांझी और बादल पत्रलेख सरीखे नेता मौजद रह सकते हैं। मंत्रियों के दौरे को लेकर भी विभागीय तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बता दें कि अलग-अलग विभागों के तहत नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाना है। 

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 
ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के साथ पलामू परिसदन की व्यस्था की भी समीक्षा अधिकारियों द्वारा की गयी है। यहां साफ-सफाई और खान-पान की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। सीएम के कार्यक्रम में झारखंड के पारंपरिक कलाकारों का भी कार्यक्रम होगा। इस बाबत पलामू जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में एक ओऱ नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे, दूसरी ओऱ सरकारी को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जायेगी। वहीं, लोगों का मनोरंजन भी किया जायेगा। योजनाओं की बाबत लोगों को बताया जायेगा कि वे इसका लाभ किस तरह से ले सकते हैं।