logo

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : द छोटा नागपुर के 5 जिलों की बहनों को इस दिन सीएम हेमंत देंगे सौगात 

CM219.jpg

रांची 

4 सितम्बर, 2024 को रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया जायेगा।

पांच जिलों के लाभुक होंगे शामिल

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से लाभुक शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्धारित कार्य एवं दायित्वों के ससमय निर्वहन हेतु पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया है। कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से तीन लाख से अधिक लाभुक शामिल होंगे।


 

Tags - CM Hemant SOREN districts Chhota Nagpur  Jharkhand News News Jharkhand