logo

झारखंड के प्रवासी मजदूरों पर लिखी पत्रिका 'अब दिखेगा खबर' का सीएम ने किया विमोचन

cmhemant2023-08-03_at_6_31_07_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुंबई से रांची पहुंचे झारखंड एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के हीत और कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं और झारखंड के विकास एवं तरक्की में हर संभव सहयोग करने के इच्छुक हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंडी एकता संघ की पत्रिका 'अब दिखेगा खबर' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में  फिरोज आलम अंसारी, शमशेर आलम, हरप्रीत बराइट, राजेश शर्मा,  ताज हसन अंसारी और असलम अंसारी विशेष रुप से शामिल थे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT