logo

सौगात : फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, झारखंड स्थापना दिवस पर लालपुर सब्जी मार्केट का सीएम करेंगे उद्घाटन

429.jpg

रांची :

राजधानी के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। लालपुर-कोकर रोड में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री कई योजनाओं को लांच करेंगे। वहीं, इस दिन रांची के लालपुर वेजिटेबल मार्केट का भी उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद रोड पर दुकान लगाने वालों को एक स्थायी स्थान मिल सकेगा। इससे जहां दुकानदारों को राहत होगी वहीं सड़क जाम की समस्या भी कम होगी।

निगम ने मांगा आवेदन
रांची नगर निगम ने यहां दुकान लगाने वाले दुकानदारों को आवेदन जमा करने का निर्देश दिया है। निगम ने लालपुर-कोकर मार्ग के फुटपाथ दुकानदारों से निगम ने यह भी कहा कि जिनका नाम सर्वे में है वही आवेदन कर सकते हैं। जिनका नाम वर्ष 2016 के सर्वे में नहीं होगा, वे आवेदन नहीं कर सकते।

14 नवंबर तक मांगा गया आवेदन
रांची नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों का अंतिम सर्वे वर्ष 2016 कराया था। तब शहर में 5901 फुटपाथ दुकानदार मिले थे। इस सर्वे के बाद सर्वे नहीं किया गया है। ऐसे में निगम पहले सर्वे सूची में शामिल फुटपाथ दुकानदारों को दुकान देने की तैयारी में है। अधर, लालपुर-कोकर मार्ग में दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों से कहा गया है कि वे 14 नवंबर तक अपना आवेदन दें। आवेदन नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर के डे-एनयूएलएम सेक्शन में जमा की जाएगी।

एक सप्ताह में खाली करनी होगी सड़क
जिन दुकानदारों को निगम की ओर से मार्केट में दुकान आवंटित की जाएगी उन्हें एक सप्ताह में सड़क खाली करनी होगी। अगर कोई दुकानदारा मार्केट में स्थायी चबूतरा प्राप्त करने के बावजूद सड़क पर दुकान लगाता है तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। बताते चलें कि मार्केट में दुकान लेने के इच्छुक दुकानदारों को अपना सर्वेक्षण निबंधन संख्या, पथ विक्रेता का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम आधार कार्ड के साथ, विक्रय स्थान और विक्रय सामग्री की जानकारी भी आवेदन में देना होगा।