logo

युवाओं को स्वावलंबी बनाने की हेमंत सरकार की पहल, आज सारथी योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम

hemant_smiling.jpg

 द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सारथी योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे सरकार राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ेगी। सारथी योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय में दोपहर 1 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम के साथ मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहेंगे।  इस योजना के माध्यम से राज्य के युवा अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखार स्वावलंबन का मार्ग बिरसा केंद्र (Block Level Institute for Rural Skill Acquisition) के माध्यम से प्रशस्त कर सकें। प्रथम चरण (2023- 24) में राज्य के 80 प्रखंडों में योजना का शुभारम्भ होगा। आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा योजना संचालित किया जाएगा। 

सभी वर्ग को मिलेगा लाभ
युवाओं के लिए शुरू हो रहे मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निःशुल्क ले सकेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है। सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक/युवतियों को लाभ देगा। आरक्षित श्रेणी (ST/SC/OBC) के 50 वर्ष तक के पुरुष/महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

सरकार देगी रोजगार एवं प्रोत्साहन भत्ता 
प्रशिक्षण के बाद सफल युवक/युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000रुपए दिया जाएगा। युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को प्रतिमाह 1500/- अधिकतम एक वर्ष के लिए Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही, गैरआवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह 1000/- डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-3444 पर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु युवा संपर्क कर सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N

Trending Now