logo

9 अक्टूबर को सीएम करेंगे मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास, 27 पंचायतों को मिलेगा लाभ

2222.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सोमवार यानि कल मुख्यमंत्री देवघर के सिकटिया में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करने वाले हैं। बता दें कि 484.35 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस परियोजना से 27 पंचायतों की 1,11,174 आबादी को भारी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम ने दुमका के मसलिया और रानेश्वर प्रखंड में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेगा लिफ्ट योजना का निर्माण शुरू कराया है, जिससे 22 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।


सरसों, मूंग, गेहूं एवं मक्का की खेती हो सकेगी संभव 
बता दें कि देवघर और जामताड़ा जिला के सारठ करो, विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड में नदी तल से अधिक ऊंचाई पर खेती योग्य भूमि में पारंपरिक नहर प्रणाली से सिंचाई संभव नहीं हो पा रही थी। वहीं इस प्रणाली में खेती योग्य भूमि का बहुत ज्यादा भू-अर्जन के कारण भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से जल लिफ्ट कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है। इसके जरिए पंपिंग के लिए जल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।  इस क्षेत्र में मुख्य रूप से धान के अतिरिक्त सरसों, मूंग, गेहूं एवं मक्का की खेती भी संभव हो सकेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N