द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 जुलाई से अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम अलग-अलग दिनों में सरकार के 6 महत्वपूर्ण विभागों का आकलन करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग की क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक दिन के 1 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इन दिन इस विभाग की होगी समीक्षा
14 जुलाई- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
19 जुलाई- वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
20 जुलाई - स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
21 जुलाई - ग्रामीण विकास विभाग
24 जुलाई- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
26 जुलाई- अनुसूचित जनजाति-जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N