logo

अगले 5 दिन नहीं सताएगी सर्दी, मौसम में बड़े बदलाव का संकेत नहीं

jharkhand_weather_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड (Jharkhand) में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। कई जिलों में सुबह से शाम तक कोहरा नजर आ रहा है। राज्य में हवा का रूख फिलहाल शांत है। सर्दी राज्य के कुछ हिस्सों में ज्यादा पड़ रही है तो कहीं न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज थोड़ा नरम रहेगा। मतलब कि अगले 5 दिन राज्यवासियों को सर्दी नहीं सताएगी। मौसम विभाग की ओर से मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए गए हैं। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 27.7 डिग्री सेल्सिय़स दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज किया गया है।


अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क और साफ रहेगा। कुहासा अब भी बना हुआ है लेकिन, सुबह और रात में कनकनी रहती है। हवा का रूख फिलहाल शांत है। जबकि, रांची और आसपास के जिलों में दिन में पूर्वी हवा चलने से बादल छा रहे हैं। इससे दिन के अधिकतम तापमान में कुछ कमी आयी। देश के मैदानी भागों पर आसमान साफ है। वहीं सर्द हवा के रूख में स्थिरता के कारण ठंड सामान्य है। जबकि, रांची और राज्य के दक्षिणी भागों में हल्के बादल छाए हुए हैं।


नये साल के जश्न में साथ देगा मौसम
नये साल तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। नये साल के जश्न में मौसम लोगों को साथ देगा। सभी जिलों के मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक इसी तरह खुशनुमा रहने की उम्मीद है।


जिले अधिकतम न्यूनतम 
रांची 25.0 12.0 ज
मशेदपुर 27.2 14.2 
मेदिनीनगर 26.6 10.7 
बोकारो 24.5 12.1 
देवघर 25.6 13.6 
चतरा 23.109.4 
पाकुड़ 27.1 14.1 
साहिबगंज 25.2 13.6
 गुमला 23.7 08.4 
कांके 24.4 08.7