द फॉलोअप डेस्क
RIMS में 18 जुलाई की रात सीनियर-जूनियर में हुई मारपीट की घटना पर प्रबंधन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रबंधन ने कहा कि है मारपीट में शामिल छात्रों को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद उनपर कार्रवाई होगी। इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। डीन स्टूडेंट एंड वेलफेयर कमिटी ने निदेशन डॉ राजीव गुप्ता को निर्देश दिए है। वहीं डॉ शिव पिये ने कहा है कि छात्रों की इस हरकत से रिम्स की छवि खराब हुई है।

निदेशक के आवास पर हंगामा करना अनुशासनहीनता
वहीं हॉस्टल के वार्डन डीन और प्रबंधन का कहना है कि हमें ये समझ नहीं आ रहा कि एक साथ 300 छात्र हॉस्टल परिसर में कैसे जमा हुए। यह समझना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। इस मारपीट ने इतना बड़ा रूप कैसे ले लिया। यह चिंता है। वहीं देर रात निदेशक के आवास पर हंगामा करना अनुशासनहीनता है जो जांच का विषय है। इस मामले मे जांच कमेटी का गठन किया जाना है उसमें डीन,विभाध्यक्ष और वार्डन को शामिल करने की आग्रह की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। जानकारी हो कि इस घटना के बाद छात्रों को हॉस्टल खाली करने को आदेश दिया गया है। जिसके बाद कई हॉस्टल के कमरों में ताला लगवाया गया है। करीब 900 छात्र छात्राओं को गुरुवार देर शाम तक हॉस्टल छोड़ने का आदेश किया गया था। इनमें कुछ ऐसे भी छात्र थे जो शारीरिक रूप से बीमार एवं लाचार थे। उन छात्रों के द्वारा आग्रह किए जाने पर उन्हें हॉस्टल में एक रात रहने की अनुमति दी गई। साथ ही हिदायत दिया गया कि जैसे ही साधन मिले वह अपने घर रवाना हो जाए।

क्या है मामला
बताया गया कि मंगलवार (18 जुलाई) की देर रात जूनियर छात्र अपने साथी का बर्थडे मना रहे थे। जिसमें लड़के- लड़कियां दोनों शामिल थे. आरोप है कि इसमें शराब का दौर भी चल रहा था। इसी बीच सीनियर वहां पहुंच गये. किसी पुराने विवाद को लेकर पीजी डॉक्टर और जेडीए के पदाधिकारी जूनियर डॉक्टरों पर हावी हो गये। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच बचाव के लिए जूनियर डॉक्टरों का समूह निदेशक आवास में घुस गया और दरवाजा और खिड़की को पीटने लगा। इस मामले को लेकर वर्ष 2020 बैच के जूनियर छात्र मोनू कुमार, अर्पित कुमार व राणा प्रियांशु राज ने प्रबंधन से लिखित शिकायत की है। बताया है कि 18 जुलाई की रात सीनियरों ने पुराने विवाद को लेकर उन्हें कमरे में बंद पीटा। उन्हें छुड़ाने की बजाय जेडीए के पदाधिकारी सीनियरों का सपोर्ट कर रहे थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N