logo

हजारीबाग में 2 पक्षों में सांप्रदायिक तनाव, जय श्रीराम के नारों के बीच बरसे पत्थर; कई घायल

पोपपपप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में 2 पक्षों में सांप्रदायिक तनाव की खबर सामने आई है। तनाव इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी हो गई। इसमें बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता जख्मी हो गए।  घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार पेलावल थाना क्षेत्र में कचहरी तहसील के पास बस पर हमला किया गया जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता सवार थे। रिपोट्स की मानें तो जिस समुदाय पर पत्थर बरसाने का आरोप लगा है उनका कहना है कि बस मस्जिद के सामने रोकी गई थी। इतना ही नहीं जय श्रीराम के नारे लगाए गए और दूसरी समुदाय को लेकर अपत्तिजनक बाते बोले जाने लगे। इसके बाद पत्थरबाजी की गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस मामले पर को लेकर ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है।

झारखंड पुलिस हमलावरों को जल्द करे गिरफ्तार

बाबूलाल ने ट्वीट कर लिखा है कि हजारीबाग में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर जो हमला हुआ है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हेमंत सरकार में एक खास समुदाय के गुंडों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट मिल चुकी है। अभी तक रांची में हुए उत्पात में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और अब हजारीबागग में ये हमला हो गया। झारखंड पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तारी करके क़ानून का राज स्थापित करे।

 

‘शौर्य जागरण यात्रा’ में शामिल होकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार रांची में आयोजित ‘शौर्य जागरण यात्रा’ में शामिल होकर कार्यकर्ता हजारीबाग लौट रहे थे।  SP ने दावा किया कि समय पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिस कारण कोई बड़ी घटना होने से टल गई। वहीं हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोजर रत्न ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन दो ही गुप्र के बदमाश इसमें शामिल हैं जिनकी पहचान चल रही है। उनकी पहचान कर उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N