logo

हिंसा : लोहरदगा में सांप्रदायिक हिंसा, दर्जन भर गाड़ी सहित दो घरों को किया आग के हवाले..स्थिति तनावपूर्ण

lohardaga_hinsa.jpg

लोहरदगाः
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। उपद्रवियों ने 12 से अधिक गाड़ियों को जला दिया है। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में एक समुदाय के लोगों ने दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक टेंपो, चार साइकिल और मेला में लगी कई दुकानों में आग लगा दी है। दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी गई है।


प्रशासन पहुंची 
घटनास्थल पर डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ-साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। दस लोगों को गंभीर चोटें भी आई है।हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस दंगाइयों से निपटने की लगातार कोशिश कर रही है। उधर, सांप्रदायिक हिंसा में जिन लोगों की बाइक, दुकानें और घर उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया है, उनकी हालत बेहद खराब है। 

 


पहले पथराव किया गया 
कुछ लोगों ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा पर किसी ने पहले पथराव कर दिया। इसके बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद हिंसा की घटना शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बाइकों में आग लगा दी। इसके बाद कुछ घरों में आग लगा दी गई। देखते ही देखते मेला में लगाई गईं दुकानों में भी आग लगा दी गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग इधर, उधर भागने लगे। कई लोग जमीन पर गिर पड़े।