logo

पाकुड़ में मृत्युंजय पांडे के निधन पर शोक सभा, शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रार्थना

sd5y7ebn.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे के आकस्मिक निधन पर आज समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रशासक, नगर परिषद समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Tags - latest Pakur News Pakur News updates latest Pakur News in Hindi latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest Pakur news