logo

रामगढ़ उपचुनाव :  कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने किया नामांकन, महागठबंधन के दिग्गज नेता रहे मौजूद

bajrang1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान महागठबंधन के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहें। बता दें कि नामांकन भरने से पहले वो रजरप्पा पहुंचे। वहीं उनकी जीत की कामना करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मां छीन्मस्तिके के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडेय, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय सिन्हा उर्फ दीपू आदि मौजूद थे।  बजरंग पूर्व विधायक ममता ममता देवी के पति हैं। बता दें कि 31 जनवरी  से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गई है। नामाकंन की प्रकिया की आज अंतिम तारीख है। स्क्रूटनी 8 फरवरी को होगा। इसके साथ ही नाम वापस की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा। रिजल्ट की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी।

ममता देवी की सदस्ता रद्द होने से हो रहा चुनाव
बता दें कि रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को आईपीएल गोलीकांड मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य विधानसभा ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मामला साल 2016 का है। जिसमें नागरिक चेतना मंच के बैनर तले मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT