द फॉलोअप डेस्क:
रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से बजरंग उम्मीदवार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो आज नामांकन करेंगे। नामांकन भरने से पहले वो रजरप्पा पहुंचे। जहां नेताओं ने मां छीन्मस्तिका का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि बजरंग पूर्व विधायक ममता ममता देवी के पति हैं। बता दें कि 31 जनवरी से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गई है। नामाकंन की प्रकिया की आज अंतिम तारीख है। स्क्रूटनी 8 फरवरी को होगा। इसके साथ ही नाम वापस की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा। रिजल्ट की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रामगढ़ उपचुनाव : लोजपा ने दिया NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी को अपना समर्थन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रजरप्पा पहुंचे
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रजरप्पा पहुंचे। जहां नेताओं ने मां छीन्मस्तिका का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडेय, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय सिन्हा उर्फ दीपू आदि मौजूद थे।

ममता देवी की सदस्ता रद्द होने से हो रहा चुनाव
बता दें कि रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को आईपीएल गोलीकांड मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य विधानसभा ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मामला साल 2016 का है। जिसमें नागरिक चेतना मंच के बैनर तले मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT