logo

मांडर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने किया नामांकन, सीएम हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

shipi_neha1.jpg

मांडर विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी व बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की नॉमिनेशन कर लिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे। नॉमिनेशन प्रक्रिया में कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहें। शिल्पी नेहा तिर्की को सपोर्ट करने कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडे सिंह, साथ ही कई बड़े नेता मौजूद है। 


समर्थन में भीड़ जुटी
शिल्पी को सैकड़ों की संख्या में सर्मथन देने लोग पहुंचे हैं। शिल्पी नेहा के साथ उनके पिता बंधु तिर्की भी हैं। वे अपनी बेटी के साथ-साथ चल रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं। शिल्पी नेहा तिर्की भी बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। बता दें कि फ्लीपकार्ट में नौकरी छोड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा है।  


विधायकी जाने के बाद हो रहा चुनाव
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की की विधायकी चली गई। इस मामले में वह तीन साल के सजायाफ्ता भी हैं। 23 जून को मांडर विधानसभा का उपचुनाव होना हैं। 6 जून तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। 7 जून 2022 को स्क्रूटनी की जायेगी। 9 जून 2022 तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 23 जून 2022 को मतदान की तिथि है। मतदान सुबह 7 बजे से 4 बजे तक होगा। 26 जून 2022 को मतगणना की जायेगी। 28 जून 2022 को निर्वाचन संपन्न हो जायेगा। आपको बता दें कि बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।