logo

झारखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 27-28 दिसंबर को रांची में कई कार्यक्रम

K_RAJU1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू जी का झारखंड दौरा 27 से 28 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित है। इस बात की जानकारी मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने दी। उन्होंने बताया कि के. राजू 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सायं 6:45 बजे इंडिगो दिल्ली से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:30 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे। रांची आगमन के बाद उनका रात्रि विश्राम राज्य अतिथि गृह, रांची में होगा।
28 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे के. राजू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय, रांची में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे कांके प्रखंड अंतर्गत सुंदर नगर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के निकट, सुखरहुट्टू एवं जयपुर ग्राम पंचायतों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कांग्रेस ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 3:00 बजे वे नामकुम प्रखंड के डमाइल में हरदाग एवं डुंगरी ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। संध्या 5:00 बजे के. राजू रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:00 बजे इंडिगो से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे रात 9:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली पहुंचेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने के. राजू जी के आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और कमलेश जी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand Congress news Updates Latest Jharkhand Congress News Jharkhand Congress News updates latest Jharkhand Congress News Updates Jharkhand Congress News Updates latest Jharkha