रांची
चंपई सोरेन के दिल्ली जाने के बाद तरह-तरह की चर्चा लगातार हो रही है। बताया जा रहा है कि उनके साथ कई और विधायक दिल्ली गए हैं। लेकिन अब तक किसी की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच एक खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि बड़का गांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद भी दिल्ली रवाना हो सकती हैं। आज वह कभी भी दिल्ली रवाना हो सकती हैं। दिल्ली जाने के बाद अंबा प्रसाद की किस मुलाकात होगी क्या कुछ बात होगी यह तो साफ नहीं हो पाया है। लेकिन सुबह से ही चर्चा है कि चंपई सोरेन के साथ कई और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।