डेस्क:
रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस की ओर से बजरंग प्रत्याशी होंगे। बजरंग महतो पूर्व विधायक ममता ममता देवी के पति हैं। बजरंग महतो 7 फरवरी को नामांकन करेंगे। बता दें कि 31 जनवरी से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गई है। नामाकंन की प्रकिया 7 फरवरी तक चलेगी। स्क्रूटनी 8 फरवरी को होगा। इसके साथ ही नाम वापस की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा। रिजल्ट की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी।

ममता देवी की सदस्ता रद्द होने से हो रहा चुनाव
बता दें कि रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को आईपीएल गोलीकांड मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य विधानसभा ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मामला साल 2016 का है। जिसमें नागरिक चेतना मंच के बैनर तले मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT