logo

देश को बांटने वाली रहीं हैं कांग्रेस की नीतियां – बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ 

SETH.jpeg

रांची
रांची के सांसद सह बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस के मंसूबे इस देश को लेकर हमेशा ही बांटने वाले और बर्बाद करने वाले रहे हैं। कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला पत्र है। हिंदू मुस्लिम को लड़ाने वाला पत्र है। इन्होंने हमेशा हमेशा हिंदू मुसलमान किया है। समाज को बांटने का काम किया है। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि वर्ष 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब इन लोगों ने सांप्रदायिक लक्षित हिंसा अधिनियम के नाम से एक विधेयक लाया था। यह इतना खतरनाक विधेयक था, जिसमें यहां बैठे सारे लोग इसकी चपेट में आते। सबका जीवन बर्बाद हो जाता। 

विपक्ष में हमला बोला 

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी एक व्यक्ति की कमाई को दूसरे लोगों में बांट दिया जाए। इसे आज पूरे देश को समझने की जरूरत है। कोई दो बच्चे का पिता दिन-रात कठिन परिश्रम अपने परिवार के लिए करता है। अपनी संपत्ति अर्जित करता है और उसे 10 बच्चों वाले परिवार को बांटने की बात कांग्रेस कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सेठ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से मेरा सवाल है कि वह बताएं की घोषणा पत्र के पीछे उन्होंने ऐसा क्यों किया? 


140 करोड़ देशवासियों की बात करते हैं मोदी

सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की बात की। बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी हिंदू मुसलमान के उन्होंने हर किसी को, हर जरूरतमंद को आवास उपलब्ध कराया। बिजली का कनेक्शन दिया। उज्वला कनेक्शन दिया। जनधन खाता खोले। सुकन्या समृद्धि योजना दी। गरीब कल्याण के तहत मुफ्त अनाज दिया। उसमें मोदी जी ने यह नहीं कहा कि यह हिंदुओं की योजना है। यह मुसलमान की योजना है। परंतु कांग्रेस अपने एजेंडा में इसे शुरू से ही शामिल करती रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sanjay SethMPCONGRESSJharkhand News