logo

रांची में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू : ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के लगे नारे, के राजू और केशव महतो सहित ये नेता रहे मौजूद 

K_RAJU321.jpg

रांची 
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान रांची महानगर के 20 प्रखंडों में चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज 6 प्रखंडों से की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष प्रिंस बट्ट ने किया, जो महानगर अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा के निर्देश पर आयोजित किया गया।


इस मौके पर प्रदेश सचिव शाहबाज अहमद, उपाध्यक्ष जॉव चक्रवर्ती, शारीक अहमद, प्रखंड अध्यक्ष विक्की करमाली, मोहम्मद तौहीद, इबरार खान, कुमार कौशल गांधी, अंकित सिंह, युसूफ अंसारी, ओवैस अंसारी, कार्यालय प्रभारी हुसैन अंसारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, महासचिव, मंडल और वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष ने संगठन सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की और अधूरे कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा तय की। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य सभी पंचायतों और प्रखंड अध्यक्षों को दिया गया। सभी मोर्चा संगठनों को भी इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।


प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि “राहुल गांधी ने ठोस सबूतों के साथ वोट चोरी का सच सामने रखा है, अब जरूरत है कि हम इन तथ्यों को जनता तक पहुंचाएं ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके।”
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। चुनाव आयोग भी अब सरकार की कठपुतली बन गया है और लगातार अनैतिक तरीकों से वोट चोरी की जा रही है। इसे रोकना देश बचाने जितना ही जरूरी है।” कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि “अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता को जागरूक करें और वोट चोरी को रोकने के लिए जनांदोलन खड़ा करें।”

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News