logo

पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

tr7mjkmj6t7.jpg

नंदलाल तुरी
शनिवार को पाकुड़ कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर के डॉ. अंबेडकर चौक पर जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, डॉ. जहीरुल इस्लाम, रामविलास महतो, नज़रुल इस्लाम, आबिद अंसारी, कदीर अंसारी, मिथुन मरांडी, कमरुल शेख, फिरोज शेख सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और शिक्षाओं का पालन करने का संकल्प लिया।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News Pakur news updates Jharkhand News latest Jharkhand News Pakur updates larest Pakur News Pakur news in hindi latest Pakur news Pakur news Updates