logo

पाकुड़ में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस का उपवास और विरोध प्रदर्शन

bjetnie.jpg

नंदलाल तुरी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार तथा पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के तहत एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पाकुड़ के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के कथित प्रयासों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण मजदूरों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए जीवनरेखा है। इसे कमजोर करने का प्रयास सीधे तौर पर गरीबों के अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस पार्टी ऐसी किसी भी साजिश के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि पार्टी सदैव मजदूरों, किसानों और ग्रामीण जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रहेगा। इस उपवास एवं विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, कृष्ण यादव, मोनिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand News in hindi Pakur news updates Pakur News in hindi latest Pakur News Pakur news in hindi Pakur News updates latest Pakur updates latest news u