logo

पाकुड़ और साहिबगंज में कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट, डिजिटल और सोशल मीडिया प्रशिक्षण का अवसर

yjrsyksrr.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार दोपहर को कांग्रेस पार्टी ने पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए संयुक्त रूप से मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संयोजक इकरारूल हसन और अनिल ओझा ने किया। शुभारंभ के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों संयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं की मीडिया प्रतिभा की पहचान कर उन्हें पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया रणनीति और संवाद कला जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े युवाओं को अब मीडिया क्षेत्र में गंभीर भूमिका निभाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, साहिबगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, समन्वयक अश्विन समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं में पप्पू गंगवानी, कृष्ण यादव, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम कांग्रेस की मीडिया उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए एक पेशेवर मंच तैयार करेगा। कांग्रेस ने भरोसा जताया कि यह पहल संचार और मीडिया के क्षेत्र में नए चेहरे तैयार करेगी और संगठन को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाएगी।

 

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest