logo

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से बढ़ेगा देश में समरसता और सद्भाव: बोकारो में बोले अमित

BOKARO.jpeg

बोकारो 

BJP के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कुमार अमित ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (Consecration of Ram temple) से देश में समरसता और सद्भाव बढ़ेगा। बता दें कि कुमार अमित आज बोकारो के सेक्टर 3 में लोगों के बीच अयोध्या से आए अक्षत और निमंत्रण का वितरण कर रहे थे। मौके पर अमित ने लोगों से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन घरों में दीया जलाकर दीपावली मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करें। 

देश के लिए ऐतिहासिक दिन


कुमार अमित ने लोगों से कहा कि अयोध्या का भव्य राम मंदिर देश के धार्मिक और आध्यात्मिक केन्द्र के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और समरसता का भी केन्द्र होगा। प्राण-प्रतिष्ठा होने से देश में सामाजिक समरसता और सद्भाव बढ़ेगा। यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। अक्षत वितरण में कुमार के साथ रतन महतो, अतुल सिंह, हरिओम, कुमार राहुल, अनील कुमार, राजीव कुमार सिंह, विशाल गौतम, कालीकांत तिवारी, मुकुंद मिश्रा अमन, रीशु, निमाई और रोहित आदि शामिल थे।

अयोध्या में इस तरह हो रही है तैयारी 

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा (Consecration of Ram temple) के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर के आसपास IB और RAW एजेंट के साथ 13000 सिक्यूरिटी गार्ड तैनात किये गये हैं। यही नहीं, सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एटीएस कमांडो व जवानों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद भी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी है कि गैर अधिकृत ड्रोन को लोकेट कर उसे तुरंत निष्क्रिय कर दिया जायेगा। खबर है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर देशभर के वीआईपी गेस्ट और नेताओं को आमंत्रित किया गया है।